https://www.yogsutraa.in
919953985077

ध्यान करने ...

2021-11-19T16:13:34
Yogsutraa Yoga At Home
ध्यान करने ...

ध्यान करने के लाभ महर्षि पतंजलि ने योगदर्शन में योग के आठ अंगों का सांगोपांग वर्णन किया है | योग के आठ अंगों (यम, नियम, आसन , प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, समाधी ) में ध्यान सातवें क्रम पर है | योगदर्शन में लिखा गया है -'तत्र प्रत्ययैकतानता ध्यानम्' अर्थात् ध्येय विषय में चित्त की वृत्ति का निरंतर लगे रहना ध्यान कहलाता है |धारणा की परिपक्व अवस्था का नाम ही ध्यान है | अतः जिन स्थानों पर धारणा के लिए निर्देश किया गया है उसी स्थान पर ध्यान भी लगाना चाहिए| जप के द्वारा ध्यानावस्था में जाने के लिए, जप के शब्द और अर्थज्ञान और अभीष्ट वस्तु या पदार्थ तीनों का ज्ञान रहना धारणा है |जब शब्द को छोड़कर ज्ञान की एकतानता तेल धारा के समान बनी रहे, ज्ञानधारा बीच में टूटे नहीं तो वह ही ध्यान की स्थिति कहलाती है |ध्यान की सफलता के लिए नित्य ध्यान का अभ्यास करना आवश्यक है | धीरे-धीरे ध्यान के समय को बढ़ाना चाहिए | ध्यान का स्थान व समय - ध्यान करने का स्थान स्वच्छ, शांत व पवित्र होना चाहिए | ध्यान करते समय सूर्य की दिशा में मुख होना चाहिए अर्थात् प्रातः पूर्व दिशा की और व सायं पश्चिम दिशा की ओर |ध्यान का स्थान हवादार होना चाहिए | ध्यान करने का उत्तम समय प्रातः ब्रह्ममूहर्त व सायंकाल में सूर्यास्त होता है | लाभ- १. ध्यान का अभ्यास करने से मन की एकाग्रता बढ़ती है | २. ध्यान करने से स्मरण शक्ति बढ़ती है | ३. ध्यान से मन शांत रहता है | ४. ध्यान मानसिक तनाव कम करता है | ५ . ध्यान से बुद्धि का विकास होता है | ६. ध्यान व्यक्ति के भविष्य की उत्तम योजनाओं के निर्माण में सहायक होता है | ७. ध्यान नकारात्मक विचारों को दूर करता है व सकारात्मक विचारों का आधान करता है | ८. इसके अतिरिक्त भी ध्यान करने से अलौकिक लाभ होते है जिनका अनुभव ध्यान करने पर ही अनुभव किया जा सकता है |

Message Us

other updates

Book Appointment

No services available for booking.

Select Staff

AnyBody

Morning
    Afternoon
      Evening
        Night
          Appointment Slot Unavailable
          Your enquiry
          Mobile or Email

          Appointment date & time

          Sunday, 7 Aug, 6:00 PM

          Your Name
          Mobile Number
          Email Id
          Message

          Balinese massage - 60 min

          INR 200

          INR 500

          services False False +919953985077