
पेल्विक फ्लोर की समस्या में योग( केगल एक्सरसाइज) ...

पेल्विक फ्लोर की समस्या में योग( केगल एक्सरसाइज) पेल्विक फ्लोर महिलाओं के शरीर का वह भाग है जिसमें युटेरस, ब्लैडर , वजाइना और रेक्टम होते हैं। यह भाग महिलाओं के शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों को संभाल कर रखता है। विश्व में लाखों महिलाओं को पेल्विक फ्लोर में कुछ ना कुछ समस्या होती रहती है। शारीरिक संरचना में मस्तिष्क के बाद पेल्विक फ्लोर ही सबसे जटिल है। पेल्विक एरिया में शिशु को जन्म देने के समय कई तरह की चोट लग सकती है। शिशु को जन्म देने के समय ले वेटर एनी नाम की मांसपेशी फट जाती है, जिसके कारण कोख का एक हिस्सा बड़ा होकर वजाइना से बाहर आ सकता है। इससे पेल्विक एरिया कमजोर हो जाता है। पेल्विक एरिया कमजोर होने के कारण पेशाब के लिए दबाव जल्दी जल्दी बनने लग जाता है। तेज हंसने, खांसने या छींकने पर भी मूत्र निकल सकता है पेल्विक एरिया की समस्या के लिए योग= पेल्विक एरिया को मजबूत बनाने के लिए केगल एक्सरसाइज, त्रि बंध, अश्विनी मुद्रा, तितली आसन, सेतुबंध , कटिचक्रासन आदि सहायक आसन कर सकते हैं। पर ये आसन किसी योग्य योग प्रशिक्षक की देखरेख में ही करने चाहिए। योगीता उपाध्याय( महिला योग प्रशिक्षक)
Subscribe for latest offers & updates
We hate spam too.
